*वसुधैव कुटुंबकम्

***************
©12.08.26
*वसुधैव कुटुंबकम्*

अमेरिका,इंग्लैंड,कनाडा से,
चल रहा दिनभर वार्ताक्रम।
यही है वसुधैव कुटुंबकम्..

भारत में होते हैं ऑपरेशन,
विदेशी गाइडेंस का प्रक्रम।
यही है वसुधैव कुटुंबकम्

रोजरोज की हवाई यात्राये,
विश्वको कुटुंब बना रहे हम।
यही है वसुधैव कुटुंबकम्..

घर की छोटी से छोटी बातें,
ट्विटर पर कर रही भ्रमण।
यही है वसुधैव कुटुंबकम्

टाटा की कंसलटेंसी कंपनी,
देश में वैदेश सा है उपक्रम।
यही है वसुधैव कुटुंबकम्*

मोबाइल के अलग प्रयोग से,
दुनियां हुई मुठ्ठी में, नहीं भ्रम।
यही है वसुधैव कुटुंबकम्*

*डॉ.शिव*
कुमार मिश्र
अलग
ग्वालियर भारत

***************

Scroll to Top